फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बरेली-बदायूं हाईवे पर ट्राली से कुचलकर भट्ठा मजदूर की मौत

Wed, 02 Sep 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर सोमवार तड़के ईंट लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर भट्टा मजदूर की मौत हो गई। मजदूर ट्रैक्टर पर बैठकर बदायूं द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज में ईंटेें उतारने आ रहा था। रास्ते में मलगांव और पौ-गौटिया के बीच अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गया, जिससे ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हुआ है। उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

भट्ठा मजदूर जोगेंद्र (23) पुत्र श्यामलाल बरेली जिले में फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाहरपुर का निवासी था। वह अपने गांव से चार किलो मीटर दूर आरजू ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिवार वालों के मुताबिक इसी भट्ठे से चंदौसी-बदायूं रोड पर स्थित द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज में ईंटें आ रहीं हैं। सोमवार तड़के यहां से ईंटें लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से रवाना हुआ था। ट्रैक्टर उसके गांव का ही जमुना प्रसाद चला रहा था। जोगेंद्र ट्रैक्टर की एक सीट पर बैठा था। दूसरी सीट पर एक अन्य मजदूर और दो मजदूर ट्राली पर बैठे थे। साथी मजदूरों के मुताबिक बरेली-बदायूं हाईवे पर मलगांव और पौ-गौटिया के बीच अचानक जोगेंद्र को झपकी आ गई, जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जब तक चालक को इसका पता चला और उसने ब्रेक लगाए, तब तक जोगेंद्र ट्राली से कुचल गया। उसकी तुरंत मौत हो गई। ट्रैक्टर रोकने के दौरान चालक जमुना प्रसाद भी नीचे गिरकर घायल हो गया। इस हादसे के बाद साथी मजदूरों में हड़कंप मच गया। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दो घंटे बाद मजदूर के परिवार वाले भी पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिजन उसके शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed