फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कछला चिकित्साधीक्षक को साइकिल सवार ने ईंट मारी, आरोपी पकड़ा

Sun, 09 Aug 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कछला चौराहे पर साइकिल सवार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक की कार की भिडंत पर हंगामा हो गया। कहासुनी के बाद साइकिल सवार युवक चिकित्साधीक्षक पर टूट पड़ा। आरोप है कि उसने चिकित्साधीक्षक के साथ हाथापाई की और ईंट मार कर भाग गया। इससे चिकित्साधीक्षक घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मामला बरेली-मथुरा हाईवे स्थित कछला चौराहे का है। कछला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्साधीक्षक डॉ. महेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह निजी कार से उझानी से अस्पताल जाने के लिए निकले। चौराहे पर विपरीत दिशा से साइकिल सवार आ गया। वह साइकिल लेकर कार की पिछली खिड़की की साइड में गिर पड़ा। आरोप है कि साइकिल ढंग से चलाने की सलाह देने पर उसने हंगामा कर दिया। उसने चिकित्साधीक्षक को घेर लिया। चश्मदीद लोगों की मानें तो चिकित्साधीक्षक और साइकिल सवार के जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद उसने चिकित्साधीक्षक की तरफ ईंट फेंक दी जो उनकी आंख के पास लगी।
विज्ञापन

इसके बाद साइकिल सवार युवक मौका पाकर भाग गया। चिकित्साधीक्षक ने कछला चौकी पर पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जानमाल को खतरा बताते हुए उन्होंने विभागीय अफसरों से भी फोन पर बात की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने बताया कि चश्मदीद लोगों से बात कर हकीकत का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed