फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गला दबा कर की थी ई-रिक्शा पोलर किशोर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा-भदरौल के पास शुक्रवार को बरामद ई-रिक्शा पोलर किशोर के शव के मामले में पुलिस ने देर रात दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों उसे ई-रिक्शा की बुकिंग कर जंगल में ले गए थे फिर खेत में जाकर उसके साथ कुकृत्य किया। बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी भी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद दोनों का शनिवार को चालान कर दिया गया। इधर, पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव उसके घरवालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी किशोर की हत्या में पकड़े गए अर्पित शर्मा उर्फ धर्मेंद्र पुत्र मनोज शर्मा और अर्जुन प्रजापति पुत्र परशुराम कस्बे के ही प्रेम मिल कंपाउंड के निवासी निकले। दोनों की किशोर पर कई दिन से नजर थी। बृहस्पतिवार शाम को वह ई-रिक्शा की बुकिंग कर उसे बमनौसी के रास्ते भदरौल के जंगल में ले गए। भदरौल और रमनगला के बीच मक्का के खेत में उसके साथ दोनों ने जबरन कुकृत्य किया फिर गला घोंट कर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार रात में ई-रिक्शा पोलर किशोर के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। पिता ने अर्पित का नाम भी पुलिस पुलिस को बता दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद ही अपिऱत को हिरासत में लेकर पुलिस ने कादरचौक क्षेत्र में किशोर का शव बरामद कर लिया। उसका ई-रिक्शा तो बृहस्पतिवार देर रात ही गांव बुटला के पास सड़क किनारे खड़ा मिला था लेकिन उसकी बैटरी नहीं थी। अर्पित की निशानदेही पर पहले किशोर के शव को फिर ई-रिक्शा की बैटरी बरामद की गई। अर्पित ने अपने साथी अर्जुन को पकड़वाया। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि हत्या से पहले किशोर के साथ कुकृत्य किया गया था। अयिभलेखीय आधार पर मृतक करीब 14 साल का है। अर्जुन और अर्पित के खिलाफ हत्या के अलावा पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव पुलिस ने उसके घरवालों कोट सौंप दिया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी में जेल जा चुके हैं अर्पित और अर्जुन
उझानी प्रेम मिल कंपाउंड निवासी अर्पित शर्मा और अर्जुन प्रजापति चोरी में लिप्त रहे हैं। करीब चार महीना पहले दोनों ने एक ही रात में चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने अर्पित को चोरी के लैपटाप समेत गिरफ्तार कर लिया था। अर्जुन उस वक्त पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। सूत्रों की मानें तो दोनों ने कुछेक और घटनाएं भी की लेकिन उनके परिजनों की दखल की वजह से मामले निपटते चले गए। किशोर की हत्या को लेकर बताया जा रहा है कि कुकृत्य के दौरान किशोर ने दोनों को घर लौटकर पुलिस से शिकायत करने की बात कह दी थी। इसी डर में दोनों ने उसका गला घोंट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed