फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति पकड़ा

Sun, 09 Aug 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज (बदायूं)। दातागंज इलाके में शनिवार शाम एक नशेड़ी व्यक्ति ने नाजायज रायफल से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में बैठा रहा। सूचना पर सीओ, कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपी को उसके घर से मय रायफल के दबोच लिया। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वारदात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर दया की है। गांव का रामभजन उर्फ तौले शराब पीने का आदी है। परिवार वालों के मुताबिक जब वह शराब पीता है तो कुछ नहीं देखता। लगातार शराब पीता रहता है। पिछले तीन दिन से वह लगातार शराब पी रहा था। तब से उसने खाना भी नहीं खाया था। पत्नी संतोषा देवी (40) शराब पीने का विरोध कर रही थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे संतोषा देवी अपने घर का आंगन साफ कर रही थी। उसी समय रामभजन कहीं से घूम कर आया और पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगा। उस वक्त घर में रामभजन के तीन बेटे, तीन बेटियां और छोटा भाई लालाराम भी मौजूद था। पत्नी ने फिर विरोध जताया तो रामभजन गाली गलौज करता हुआ गया और घर में रखी नाजायज रायफल निकाल लाया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने रायफल छीनने का प्रयास भी किया लेकिन उसने अपने भाई के ऊपर ही नाल सीधी कर दी। इससे कोई आगे नहीं आ सका। इसी दौरान उसने संतोषा देवी को सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए। वहीं आरोपी पालथी मारकर घर के बरामदे में बैठ गया। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिससे सीओ एसके सिंह, इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल इस संबंध में देर शाम तक परिवार के किसी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामभजन का गुस्सा देखकर भयभीत हो गए थे घरवाले
रामभजन शराब पीकर घर में अक्सर झगड़ा तो करता था लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह यह वारदात कर बैठेगा। शनिवार को भी जब वह पीकर घर आया तो पहले तो घरवालों ने उसे सामान्य तौर पर लिया, लेकिन धीरे-धीरे बात बढ़ती गई। पत्नी ने जब विरोध किया तो रामभजन घर में रखी नाजायज रायफल उठा लाया और पत्नी के सिर में गोली मार दी।

-खानपुर दया गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शराब पीने का आदी है। शराब पीने के विरोध में उसने गोली मारी है। बाकी मामले की छानबीन से पता चलेगा। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
एसके सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed