फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मुजरिया इलाके में युवक की हत्या, धान के खेत में फेंका शव

Sun, 02 Aug 2020 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। मुजरिया इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई और उसके शव को नैथुआ गांव के नजदीक धान के खेत में फेंक दिया गया। युवक दो दिन पहले अपने घर से निकला था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला रहा था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर और सिर पर गंभीर चोटें मिली हैं। उसके फेफड़े भी फटे मिले हैं। माना जा रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रफीनगर निवासी रेवारी (25) दो दिन से लापता था। परिवारवालों के मुताबिक दो लोग उसे दो लोग बुलाकर ले गए थे। शाम को वह लोग वापस आ गए, लेकिन रेवारी घर नहीं आया। तब से परिवारवाले रेवारी को तलाश कर रहे थे। इधर, शनिवार सुबह दो किलो मीटर दूर नैथुआ गांव के नजदीक उसका शव धान के खेत में पड़ा मिला। कुछ किसान खेत के नजदीक से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जिस पर मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। दोपहर बाद उसकी शिनाख्त हुई। तब तक पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भेज दिया था। पहचान होने के बाद शव को मोर्चरी में नहीं रखवाया गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। सिर में गंभीर चोट लगने से हड्डी तक टूट गई। वहीं उसके फेफड़े फटे हुए मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि युवक के साथ मारपीट की गई होगी। उसके सिर और सीने पर कोई वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालों के हवाले कर दिया है। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
- नैथुआ गांव के नजदीक धान के खेत में युवक का शव लावारिस अवस्था में पड़ा मिला था। उसकी पहचान रफीनगर निवासी रेवारी के रूप में हुई है। परिवार वाले कह रहे हैं कि दो लोग उसे बुलाकर ले गए थे। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
जय भगवान सिंह, इंस्पेक्टर थाना मुजरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed