फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सहसवान इलाके में पत्नी वियोग में युवक ने जान दी

Sat, 01 Aug 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में एक युवक ने पत्नी वियोग में फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। जब पत्नी नहीं आई तो युवक ने आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव गंगापुर निवासी जगतपाल (22) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीन साल पहले गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेरे चौतरा (संभल) निवासी प्रवेश के साथ उसकी शादी हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक जगतपाल अपने परिवार से अलग रह रहा था। करीब आठ दिन पूर्व जगतपाल और उसकी पत्नी प्रवेश के बीच कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद प्रवेश नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। उसने बुलाने के लिए बुधवार को जगतपाल भी अपनी ससुराल पहुंचा था। उसने प्रवेश को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और उसके साथ चलने को तैयार नहीं हुई। इस पर जगतपाल नाराज होकर ससुराल से घर आ गया और गुरुवार को उसने अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। देर शाम परिवार वालों को पता चला। तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में परिवार वालों ने कोई कार्रवाई नहीं कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed