{"_id":"5f1c71448ebc3e63cf370de5","slug":"crime-badaun-news-bly414021134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ बिल्सी। बिल्सी इलाके में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ननिहाल से घर लौट रहा था। रास्ते में गढ़ौली और सतेती के बीच ये हादसा हो गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी सतनाम (21) पुत्र बाबूराम शुक्रवार को बाइक लेकर अपनी ननिहाल रिसौली गांव आया था। परिवार वालों के मुताबिक सतनाम शुक्रवार रात अपने घर लौट रहा था। उस समय युवक हेलमेट लगाए हुए था। उसकी बाइक गढ़ौली और सतेती के बीच पहुंची थी कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सतनाम की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक नंबर और मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिवार वालों को जानकारी दी। देर रात परिजनों को इसके बारे में पता चला। तब तक पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया था। शनिवार दोपहर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। युवक की शादी दो माह पूर्व हुई थी। युवक की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।