{"_id":"5f133d3e8ebc3e9fa83382df","slug":"crime-badaun-news-bly413219212","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामनगर में किशोर की गला घोंटकर हत्या, ज्यादा कसने से गला कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामनगर में किशोर की गला घोंटकर हत्या, ज्यादा कसने से गला कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। हत्यारों ने किसी पतली रस्सी या तार का प्रयोग किया था। फिर इतने बलपूर्वक गला घोंटा कि उसका गला भी कट गया। पिता ने चार दोस्तों पर हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज करा दी है। इस पर पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम निठाया निवासी आकाश कुमार (17) पुत्र चमन सिंह शुक्रवार शाम छह बजे से लापता था। चमन सिंह के मुताबिक उनके बेटे आकाश की मोहल्ले के शिवम पुत्र अमर सिंह, शक्ति पुत्र शिवकुमार, सोनू और हरिओम पुत्रगण रामबाबू से आदि गहरी दोस्ती थी। अक्सर ये लड़के एक साथ रहते थे। शाम को चारो लड़के उनके घर पहुुंचे और खेत पर जाने की बात कहकर आकाश को लेकर चले गए। उस समय आकाश अपना मोबाइल घर में चार्जिंग पर लगा गया था। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया तो परिवार वाले समझे कि वो गांव में ही रिश्ते की बुआ के घर जाकर सो गया होगा। वह शनिवार सुबह भी नहीं लौटा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। दोस्तों को तलाश किया तो वह गायब मिले। किशोर बुआ के घर पर भी नहीं पहुंचा था। इस पर परिवार वाले उसे तलाश करते हुए ब्यौर और निठाया गांव के बीच पहुंच गए जहां जितेंद्र और अशोक के खेत में उसका शव पड़ा मिला। लाश देखकर परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
उसके गले पर घाव मिला है। माना जा रहा है कि हत्यारोपियों ने किसी पतली रस्सी या तार से उसका गला घोंटा होगा जिससे उसका गला भी कट गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर दोपहर के बाद पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या बताई गई है। ज्यादा कसने से गले की हड्डी टूट गई और ऊपरी खाल कट गई। पिता चमन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चारो लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इनमें दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद किसी लड़की के चक्कर में किशोर की हत्या की गई है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
किशोर की किसी तार जैसी चीज से गला घोंटकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात