फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उदयपुर में गोकशी करते छह मांस तस्कर गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
crime
बगरैन। वजीरगंज थाने के गांव उदयपुर में एक घर पर छापा मारकर पुलिस ने गुरुवार रात गोकशी करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक मांस तस्कर भागने में कामयाब हो गया। तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उदयपुर गांव गोकशी के लिए लंबे समय से बदनाम है।
विज्ञापन

गुरुवार रात चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह को सूचना मिली कि उदयपुर गांव में तब्बन के घर में गोकशी हो रही है। उन्होंने पुलिस टीम को तब्बन के घर पर भेजा। जहां से गोकशी करते हुए तब्बन , आबिद, शहिद , फैजान, रिहान, शहरुख को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि मुजाहिद उर्फ कल्लू दीवार फांदकर भाग निकला।
विज्ञापन

मौके से बरामद मांस और अवशेष को डॉक्टरी परीक्षण के बाद दफन करा दिया गया। गोकशी पर गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष राजेश राणा ने रोष जताया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed