फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाइक चोरी में होटल मालिक और मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2020 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। मुजरिया पुलिस ने शहर के एक होटल मालिक और उसके मैनेजर समेत तीन लोगों को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई हैं। इसमें मैनेजर का साला भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मुजरिया जयभगवान सिंह के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में लालपुल स्थित एक होटल का मालिक सरफराज अहमद पुत्र बाबू उर्फ मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला उपरपारा और उसका मैनेजर सुनील कुमार पुत्र गंगाराम काफी समय से चोरी के वाहन सप्लाई करने का काम कर रहे थे। सोमवार रात उन्हें सूचना मिली कि तिगोड़ा के जंगल में एक ट्यूबवेल के पीछे चार लोग चोरी की बाइक लेकर बेचने पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने एसआई कुलदीप सिंह, सिपाही गुलाब सिंह, सुनील कुमार, लव वीर और नीरज कुमार आदि को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान की घेरा बंदी कर दी। पुलिस देखकर कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम खुडवारा निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र लाल सिंह भाग गया जबकि मौके से होटल मालिक सरफराज अहमद, मैनेजर सुनील कुमार, कासगंज निवासी गुड्डू उर्फ निकेश कुमार पुत्र सूरजपाल पकड़ा गया। इनके पास से दो मोटर साइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नरेंद्र मैनेजर का साला है। वही बाइक चोरी करके लाता था और फिर होटल में फर्जी नंबर प्लेट, चेसिस नंबर और आरसी तैयार करके बेंच देते थे। पुलिस ने इस संबंध में चारो के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed