फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गोली मारकर गैंगस्टर की हत्या, जंगल में फेंकी लाश

Tue, 23 Jun 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
crime
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली इलाके में रविवार रात एक गैंगेस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में पड़ा मिला। उसको कनपटी और पेट में गोली मारी गई है। पत्नी ने जिस पर उसे ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है, वह भी एक गैंगेस्टर बताया जा रहा है। बहरहाल, आरोपी अपना घर छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम लक्ष्मीपुुर निवासी छोटे खां (45) पुत्र अब्दुुल वहीद आपराधिक घटनाओं में संलिप्त था। उसके खिलाफ लूट और अन्य मामलों में करीब चार मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2003 में उस पर गैंगेस्टर एक्ट भी लग गया था जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक गांव का शमशुल हसन उर्फ कर्रू उसके साथ ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। वो भी लूट और अन्य मामलों में नामजद है और छोटे के साथ गैंगेस्टर के मामले में जेल जा चुका है। इधर, पत्नी शारजहां का आरोप है कि रविवार शाम पांच बजे शमशुल हसन छोटे को अपने साथ कहीं ले गया। तब से छोटे का कुछ पता नहीं चला। परिवार वाले रातभर उसे खोजते रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह इसकी सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। फिर छोटे की तलाश में जंगल में कांबिंग की गई। दोपहर 12 बजे उसकी बाइक और आधार कार्ड बिजौरी गांव के नजदीक पड़े मिले। तीन घंटे बाद बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में उसकी लाश पड़ी मिली। उसे कनपटी और पेट पर गोली मारी गई है। फिलहाल, बिसौली पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है। इसकी सूचना सिरौली पुलिस को दी गई है। छोटे की पत्नी शारजहां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में रचा षड़यंत्र, रात में कर दी हत्या
दबतोरी (बदायूं)। गैंगेस्टर एक्ट में नामजद छोटे की हत्या इतनी आसान नहीं थी। परिवार वालों के मुताबिक आरोपी उसे रविवार दोपहर से शराब पिला रहा था। परिवार वाले कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी छोटे को साथ लेकर चला गया और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी शारजहां का आरोप है कि शमशुल ने 20 जून को दोपहर के समय उसके मोबाइल पर फोन किया था। इस पर छोटे घर के बाहर दुकान तक चला गया। जब लौटकर आया तो वह बेहद शराब के नशे में था। शाम को आरोपी ने उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी लेकिन शारजहां ने उसकी हालत देखकर घर से बाहर जाने नहीं दिया। फिर 21 जून को दोपहर बाद तक उसके फोन आते रहे लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। शाम पांच बजे छोटे ने फोन रिसीव किया। इस पर आरोपी ने उसे घर के बाहर बुला लिया। जैसे ही छोटे घर से बाहर बाइक लेकर निकला, वो भी पीछे-पीछे गई। उसके बाद शमशुल और छोटे बाइक लेकर कहीं चले गए। आरोप है कि शमशुल ने दोपहर के समय ही इसका प्लान बना लिया था। पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसने हत्या क्यों की, अभी इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed