फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उझानी में चाकुओं से गोदकर युवक को मार डाला

Sun, 21 Jun 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। शादी टूटने की रंजिश ने एक ऐसे युवक की जान ले ली जिसके सिर पर नौ दिन बाद सेहरा बंधने वाला था। रंजिश मानने वाले कुनबे के ही पिता-पुत्र उसे घर से बुलाकर ले गए। फिर कटरी में चाकुओं से गोद डाला। वह लहूलुहान हालत में कटरी में ही पड़ा मिला। पुलिस और घरवाले इलाज को उसे लेकर पहले जिला अस्पताल और फिर बरेली के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। नामजदों में से एक को हिरासत में ले लिया गया है। बाद में एसपी सिटी और सीओ ने भी मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

हत्या की घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरगंज (पलियानगला) में शुक्रवार रात की है। गांव के मलखान (18) पुत्र श्रीकृष्ण कश्यप की शादी पिछले दिनों अलापुर क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी व्यक्ति की बेटी से तय हुई थी। सखानू के उस व्यक्ति ने मलखान से रिश्ता तय करने से पहले श्रीकृष्ण के भतीजे बृजेंद्र को भी देखा था लेकिन किन्हीं कारणों से उसके साथ रिश्ता तय नहीं हो पाया। इसी बात पर बृजेंद्र और उसका पिता जुगेंद्र मलखान से रंजिश मान बैठे। आरोप है कि शुक्रवार शाम बृजेंद्र अपनी बाइक से सेलफोन ठीक कराने के बहाने मलखान को कछला बुला ले गया। बाद में बृजेंद्र तो गांव लौट आया लेकिन उसके साथ मलखान नहीं था।
विज्ञापन

रात को पड़ोसी गांव ननाखेडा के लोगों ने कटरी में मलखान को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। बाद में पुलिस और मलखान के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत बिगड़ जाने पर बरेली ले जाते समय रात में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता श्रीकृष्ण की तहरीर पर पुलिस ने बृजेंद्र और जुगेंद्र के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। जुगेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है जबकि बृजेंद्र फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार दोपहर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव और सीओ सर्वेंद्र कुमार भी अमीरगंज और मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस अफसरों ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। तनाव की आशंका से अमीरगंज में पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
अमीरगंज में युवक की हत्या के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू करा दी गई है। चूंकि दोनों ही पक्ष एक ही कुनबे से जुडे़ हैं, फिर भी गांव में पुलिस को लगा दिया गया है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
- सर्वेंद्र कुमार, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed