फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कादरचौक के हरद्वारी का निकला फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भगवतीपुर भट्ठे के नजदीक फंदे पर लटके मिले अज्ञात शव की दूसरे दिन शिनाख्त हो गई। अज्ञात शव कादरचौक के ग्राम बादुल्लागंज निवासी हरद्वारी का निकला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम बादुल्लागंज निवासी हरद्वारी (42) पुत्र रामभरोसे 15 जून को घर से निकला था। परिवार वालों के मुताबिक कुछ दिन पहले रामभरोसे की बेटी का रिश्ता टूट गया था। इससे वह काफी परेशान थे। 15 जून को वह शहर जाने की बात कहकर घर से आए थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। गुरुवार शाम हरद्वारी का ग्राम भगवतीपुर के नजदीक भट्ठे के सामने फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शुक्रवार को हरद्वारी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके बाद परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया। हरद्वारी की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed