फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मूसाझाग थाने से हथकड़ी समेत शातिर अपराधी भागा, गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। रविवार को मूसाझाग थाने से एक शातिर अपराधी हथकड़ी समेत फरार हो गया जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसे खोजने के लिए कई टीमें लगाई गईं। तब कहीं रात में शातिर अपराधी शहर से पकड़ा जा सका। उसे सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना पुलिस ने रविवार दोपहर 11 बजे अलीपुरा गांव के जंगल से अवैध असलहे बनाते दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से तमंचे और तमंचे बनाने के औजार बरामद हुए थे। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपने नाम कल्लू और रामविलास पुत्रगण रामभरोसे निवासी ग्राम अलीपुरा बताया था। बताते हैं कि इनमें कल्लू बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोपहर बाद एफआईआर दर्ज की। शाम को दोनों भाइयों को जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। उनके अलावा थाने से छह और आरोपियों का चालान किया गया था। सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाने को एक प्राइवेट गाड़ी में बैठाया जा रहा था। कुछ आरोपी बैठ गए थे, जबकि कल्लू पानी पीने के बहाने हथकड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के होश तब उड़े, जब कल्लू पानी पीकर वापस नहीं लौटा। उसके बाद कल्लू को तलाश किया गया। गांव में दबिश दी गई। रात में आरोपी शहर से पकड़ा गया। उसे सोमवार को जेल भेजा जाएगा। जबकि उसके भाई समेत बाकी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बोले-दवा लेने गया था आरोपी
शातिर अपराधी के भागने के मामले में एसओ ललित भाटी ने बताया कि वह दवा लाने के लिए भाग गया था। पकड़े जाने के बाद जब उससे बात हुई तो उसने बताया कि उसकी दवा घर पर छूट गई थी। जेल चला जाता तो दवा रह जाती, जिससे वह दवा लेने चला गया था।

क्या कहते हैं अधिकारी
दोनों भाई असलहा बनाते हुए पकड़े गए थे। उनके पास से असलहे भी बरामद हुए। वह पानी पीने के बहाने थाने से भाग गया। रविवार रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार सुबह जेल भेजा जाएगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed