{"_id":"5e1a1b5c8ebc3e87ce3ebe5f","slug":"crime-badaun-news-bly3916546182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े 1.15 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े 1.15 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद मौका मुआयना करते एसपी देहात
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। शराब सेल्समैन से दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर 1.15 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। शराब सेल्समैन शराब बिक्री की रकम जमा करने सहसवान आ रहा था। लूटपाट के बाद बदमाश शादीपुर गांव की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने कांबिंग भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सहसवान के गांव नाधा का रहने वाला चरन सिंह नाधा देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। शनिवार सुबह दुकान खुलने के बाद उसने नाधा समेत रसूलपुरकलां, दानपुर, कोठा की दुकानों से शराब बिक्री की रकम एकत्र की। शादीपुर गांव पहुंचा यहां भी देशी शराब की दुकान से शराब बिक्री के रुपये लिए। यहां से वह करीब 10 बजे सहसवान आ रहा था। रास्ते में गांव इब्राहिमपुर गढ़ी मोड़ के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर चरन सिंह की बाइक को रोक लिया। सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने तमंचे के बल पर चरन सिंह से नोटों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर उससे मारपीट की। लूटपाट के बाद बदमाश बाइकों पर सवार होकर शादीपुर गांव की ओर भाग गए। सूचना पर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मौका मुआयना करने के बाद घटना की जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली पुलिस को लूट का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
इसी अंदाज में फैजगंज में शराब सेल्समैन से हुई थी लूट
सहसवान। बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने दो जनवरी को थाना फैजगंज बेहटा में आसफपुर-बिसौली रोड पर शराब सेल्समैन से इसी अंदाज में 1.40 लाख रुपये लूट लिए थे। उसे मपीट कर घायल भी कर दिया था। शराब सेल्समैन रमन सिंह अपने साथी नीरज के साथ शराब बिक्री के रुपये जमा करने बिसौली आ रहा था। दिन में 11 बजे बिसौली-आसफपुर रोड पर बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे 1.40 लाख रुपये लूट लिए थे। फैजगंज बेहटा पुलिस अभी इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। एक पखवाड़े के भीतर शराब सेल्समैन से लूट का सहसवान में दूसरा मामला है।

लूट का शिकार सेल्समैन- फोटो : BADAUN