फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

11 वीं के छात्र ने सरे बाजार आईटीआई छात्र को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी। सरेशाम और भरे बाजार 11 वीं के छात्र ने एसबीआई के सामने आईटीआई के छात्र को गोली मार दी। गोली 315 बोर के तमंचे से सीने पर सटाकर मारी गई। इससे आईटीआई छात्र की मौके पर मौत हो गई। सरेशाम व्यस्त इलाके में हत्या से यहां दहशत फैल गई। गोली मारने के बाद छात्र सीधे दौड़कर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस के सामने उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। मृतक और हत्यारोपी अलग-अलग समुदायों के होने की वजह से हालात तनावपूर्ण हो गए। कादरचौक और मुजरिया थानों से भी पुलिस को बुला लिया गया।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली के कस्बा कछला के वार्ड नंबर सात निवासी अकील अहमद टेलरिंग का काम करते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा शमीम उर्फ समीर राना कासगंज के एक कॉलेज में आईटीआई का छात्र है। रविवार शाम शमीम अपने दोस्त कुछ दोस्तों के साथ उझानी आया था। यहां एसबीआई ब्रांच के सामने शमीम की मुलाकात कक्षा 11 के 17 वर्षीय छात्र से हुई। छात्र मूलरूप से उझानी के एक गांव का रहने वाला है। उझानी की पंजाबी कॉलोनी में पूरा परिवार किराये पर रहता है। वह अपने दोस्त मुजरिया के गांव मटुकली निवासी अमन पुत्र नरेंद्र यादव के साथ था। शाम करीब सवा छह बजे शमीम और 11 वीं के छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 11 वीं के छात्र ने शमीम को सीने पर 315 बोर का तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद बाजार में भगदड़ सी मच गई। छात्र भागकर सीधे कोतवाली पहुंचा। उसने इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार चाहर को वारदात के बारे में बताया। उसका कहना है कि तीन दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शमीम अपने दोस्तों के साथ उझानी आया था। उसने ही एसबीआई के सामने उसे बुलाया था। यहां विवाद होने पर शमीम ने तमंचा निकाल लिया। मौका पाकर उसने शमीम के हाथ से तमंचा छीनकर उसे गोली मार दी। हत्या की सूचना पर सीओ उझानी सर्वेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर विनोद चाहर ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। शमीम की हत्या की सूचना पर सैकड़ों लोग उझानी सीएचसी पहुंच गए। मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते तनाव के मद्देनजर मुजरिया और कादरचौक से भी फोर्स को बुला लिया गया। शमीम के पिता अकील अहमद का कहना है कि उनका बेटा शाम के समय अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद उझानी पुलिस से उसकी हत्या की खबर मिली।
विज्ञापन

दोनों छात्र गुटों के बीच पहले से विवाद था। दो-तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले में मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कक्षा 11 का छात्र है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed