फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पति ने पत्नी को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल किया, हालत गंभीर

Sat, 04 Jan 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज। पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को दातागंज कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

दातागंज के गांव भटौली के तेजपाल ने अपनी बेटी आशा की शादी कैली गांव के उमेश के साथ की थी। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। करीब एक साल पहले आशा अपने मायके में पिता के पास चली गई। दो महीने पहले ही उमेश वहां से उसे बुला लाया था। शुक्रवार को आशा का 13 वर्षीय भाई जितेंद्र भी बहन के घर आया हुआ था। किसी बात को लेकर आशा और उमेश के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि उमेश ने आशा पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। आशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजपाल ने उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है जांच की जा रही है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed