{"_id":"5dbdc0ed8ebc3e016968a210","slug":"crime-badaun-news-bly3825301122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकने से हुई थी मोहित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकने से हुई थी मोहित की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तोई सीकरी में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी निर्वेश कुमार ने करीब साढ़े तीन साल पहले बेटी संध्या (27) की शादी बस्तोई सीकरी के राजेश पुत्र गेंदन लाल के साथ की थी। संध्या के एक बेटी और एक बेटा है। निर्वेश कुमार के मुताबिक शनिवार दोपहर बेटी के ससुराल वालों ने सूचना दी कि बीमारी की वजह से संध्या की मौत हो गई है। अचानक मौत की खबर सुनकर मायके वाले बस्तोई सीकरी पहुंच गए। तब तक बेटी के ससुराल वाले मौके से भाग गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। निर्वेश ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले 50 हजार रुपये और एक बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर संध्या के साथ रोजाना मारपीट करते थे। शनिवार को उन्होंने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
इधर, गांव में चर्चा है कि राजेश अपने भाइयों के साथ गाजियाबाद में गोलगप्पे बेचता है। उसके भाई तो गाजियाबाद चले गए लेकिन राजेश संध्या को साथ ले जाने की जिद कर रहा था। इसी बात पर दोनों में कोई विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मौत कैसे हुई है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। तभी कोई कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश चौहान, एसओ जरीफनगर