{"_id":"5db9d8ed8ebc3e93ab3ba104","slug":"crime-badaun-news-bly3820684166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं से लदी पिकअप पकड़ी, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशुओं से लदी पिकअप पकड़ी, तस्कर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। कोतवाली पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से लदी पिकअप पकड़ ली। इस दौरान आरोपी पशु तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर कोतवाली परिसर में आ गई। यहां गाड़ी में लदे आधा दर्जन पशुओं को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी मालिक की पहचान के बाद पशु तस्करों पर कार्रवाई की जाएगी।
बिसौली में बुधवार शाम हाईवे किनारे एक पिकअप खड़ी हुई थी। उसका पिछला हिस्सा तख्तों से बंद था। इसी बीच कोतवाली पुलिस उधर से गुजरी तो गाड़ी को वहां देखकर रुक गई। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में अंदर झांककर देखा तो उसमें गोवंशीय पशु लदे थे। इसी बीच पशु तस्कर पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और कोतवाली परिसर में पहुंच गई। गाड़ी में छह गोवंशीय पशु लदे थे। इनमें तीन गाय और तीन बछड़े हैं। पशुओं को गाड़ी में बड़ी क्रूूरता के साथ ठूसकर भरा हुआ था। इस संबंध में कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि गाड़ी मालिक की पहचान के बाद तस्करों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद