{"_id":"5db34a988ebc3e93ae3f4c66","slug":"crime-badaun-news-bly3816271161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों ने किया विवाहिता के शव अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों ने किया विवाहिता के शव अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जरीफनगर थाने के ग्राम सोभनपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। पुलिस के मुताबिक विवाहिता की मौत बीमारी से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा भी हुआ है।
ग्राम सोभनपुर में बुधवार रात विवाहिता सरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर मार पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पति ने शराब के नशे में सरोज के साथ मारपीट की। उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में वह मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार दोपहर विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। तब तक पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मायके वालों को कार्रवाई का आश्वासन देती रही। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सरोज की मौत का कारण बीमारी बताया गया। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल वाले शव को अपने घर ले गए। उन्होंने देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, एसओ राकेश चौहान ने बताया कि ससुराल वालों पर हत्या का आरोप था। विवाहिता की मौत बीमारी से हुई है। ऐसे में किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। संवाद