फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सप्लाई विभाग की टीम को देख केरोसिन की ब्लैक करने वाले युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 26 Oct 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। पुलिस के साथ पहुंची सप्लाई विभाग की टीम को केरोसिन की कालाबाजारी करने वाले युवक ने सकते में डाल दिया। उसने घर के अंदर घिरा महसूस होने पर पहले तो एक ड्रम केरोसिन जमीन पर उडे़ल दिया फिर खुद भी सराबोर हो गया। पुलिस और सप्लाई इंसपेक्टर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक ने आत्मदाह करने के लिए माचिस की तीली जला ली लेकिन सतर्क दरोगा ने उसे पकड़ लिया। उसकी इस कोशिश से सप्लाई विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया, उसके घर से 220 लीटर केरोसिन बरामद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी का है। गुरुवार शाम को सप्लाई इंस्पेक्टर धीरज गुप्ता और संजय चौधरी की अगुवाई में पुलिस और सप्लाई कर्मियों की टीम ने जय कुमार पुत्र महेशचंद्र के घर को घेर लिया। जय कुमार घर के अंदर था। टीम को कमरे के बाहर बरामदे में दो ड्रम केरोसिन रखा मिला। सप्लाई इंसपेक्टर केरोसिन का सैंपल लेते, उससे पहले ही जय कुमार कमरे से बाहर निकला टीम से भिड़ गया। उसने एक ड्रम आंगन में उडे़ल दिया। बाद में उसने खुद को भी केरोसिन से सराबोर कर लिया। आत्मदाह के लिए माचिस की तीली जला ली लेकिन जैसे ही दरोगा संजय यादव की नजर पड़ी, उन्होंने पुलिस कर्मियों के सहयोग से उसे दबोच लिया। जलती हुई तीली बुझाकर माचिस छीन ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जय कुमार गिरफ्त में आने के बाद भी हंगामा करता रहा। हंगामा होता देख उसके परिजन खिसक गए। सप्लाई विभाग की टीम का कहना है उन्हें इस आशय की सूचना मिली थी कि जय कुमार कोटेदारों से सांठगांठ कर ब्लैक में केरोसिन बेचने का धंधा करता है, इसी कारण टीम ने छापा मारा। मौके से दूसरे ड्रम से 220 लीटर केरोसिन बरामद करने के बाद सप्लाई इंसपेक्टर धीरज गुप्ता ने शुक्रवार को जयकुमार खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7, आत्मदाह के प्रयास की नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि सप्लाई विभाग की टीम ने जय कुमार से पूछताछ भी की। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा ओर कासगंज के धंधेबाजों से जुड़े हैं युवक के तार
देहात क्षेत्र के कोटेदारों से केरोसिन खरीद कर उससे मोटा मुनाफा कमाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। करीब पांच महीना पहले पुलिस ने छतुइया रेल फाटक के नजदीक पिकअप से करीब छह ड्रम केरोसिन पकड़ा था। अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था लेकिन केरोसिन की ब्लैक करने वालों के नाम सामने नहीं आ पाए थे। सूत्र बताते हैं कि उझानी, बिल्सी और सहसवान ब्लॉक क्षेत्र में गांवों के कई कोटेदार धंधेबाजों के संपर्क में रहते हैं। कोटेदारों से केरोसिन खरीदकर कासगंज और एटा जिले में पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed