{"_id":"5da759f28ebc3e014950ab2a","slug":"crime-badaun-news-bly380385734","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स ले उड़ा उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का पर्स ले उड़ा उचक्का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। एक उचक्के ने महिला के कपड़ों पर गंदगी डाल दी। महिला नल पर कपड़े साफ करने लगी इसी दौरान उचक्का उसका पर्स लेकर फरार हो गया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए और उचक्के की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धुबिया निवासी इमरत पत्नी मुसर्रत का गांव सुजातगंज में मायका है। बुधवार को वह अपनी भाभी नजराना के साथ मायके जा रही थी। दोनों महिलाएं वाहन के इंतजार में नगर के अकबराबाद चौराहे पर खड़ीं थीं। तभी किसी ने उसके कपड़ों पर गंदगी डाल दी। महिला पास में लगे नल पर कपडे़ साफ करने चली गई। इस दौरान उसने अपना पर्स पास में ही रख लिया, तभी कोई उचक्का उसका पर्स लेकर फरार हो गया। एक बच्चे के बताने पर महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने उचक्के की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। महिला ने बताया कि उसके पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की चार अंगूठियां, चांदी का दस्तबंद और करीब एक हजार रुपये थे। ब्यूरो