फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जहरखुरानी बदमाशों ने एक और युवक को लूटा

Wed, 09 Oct 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। त्योहार नजदीक आने से दिल्ली-बदायूं रूट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे जहरखुरान गिरोह के बदमाशों ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वे लगातार यात्रियों को नशा देकर लूट रहे हैं। सोमवार रात भी उन्होंने एक यात्री को लूट लिया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करीब 22 वर्षीय युवक सोमवार खुर्जा डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली से लौट रहा था। मंगलवार सुबह बस रोडवेज स्टैंड पहुंची। सभी यात्री बस से नीचे उतर गए, लेकिन एक युवक अपनी सीट पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इससे अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई। परिचालक आनंदपाल सिंह ने तुरंत एक टेंपो बुलाया और युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। युवक के पास कोई सामान नहीं मिला है। माना जा रहा है कि उसे जहरखुरान बदमाशों ने रास्ते में नशा देकर लूट लिया था। बदमाशों ने रविवार रात भी एक व्यक्ति को निशाना बना लिया था। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed