फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

विवाहिता की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं

Sun, 06 Oct 2019 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जरीफनगर इलाके में गला घोंटकर मारी गई विवाहिता की हत्या के मामले में दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी, न ही कोई आरोपी पकड़ा गया। थाना पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार रात मिर्जापुर मौसमपुर गांव में विवाहिता रूपवती (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसके पति सुरेंद्र ने ससुराल वालों को बताया था कि उसके घर में मामूली विवाद हो गया था, जिसपर रूपवती ने फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन मायके वालों को उस पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी थी। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को रूपवती के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या बताई गई थी। शुक्रवार शाम परिवार वाले शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। अभी मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। इधर, पुलिस ने भी हत्यारोपियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। एसओ राकेश चौहान ने बताया कि अब तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed