{"_id":"5d96498a8ebc3e012f281393","slug":"crime-badaun-news-bly378679463","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने ताले में बंद किया तो नकब लगाकर प्रेमी के साथ चली गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने ताले में बंद किया तो नकब लगाकर प्रेमी के साथ चली गई युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला। परिवार वालों की तमाम बंदिशों और पहरों के बावजूद एक युवती घर के कमरे में नकब लगाकर प्रेमी के साथ भाग गई। सुबह होने पर परिवार वालों को पता लगा तो वे दंग रह गए। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
अलापुर थाने के कस्बा ककराला के एक मोहल्ले में 22 साल की युवती का मोहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने न सिर्फ युवती पर बंदिश लगाईं बल्कि युवती को रात में कमरे में बंद कर ताला लगाना भी शुरू कर दिया। चाबी पिता अपने पास रखता था। बुधवार रात भी युवती को कमरे में बंद कर ताला लगाया। रात में युवती ने किसी तरह कमरे की दीवार में नकब लगा लिया और प्रेमी के साथ चली गई। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।