{"_id":"5d93a7398ebc3e017232711e","slug":"crime-badaun-news-bly3784400179","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर दुर्गा पूजा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल पर दुर्गा पूजा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं। उसावां थाने के गांव सौंधामई में मंगलवार को धर्मस्थल पर सजावट और पूजा-अर्चना को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मस्थल से झालर आदि हटवा दी। इसके बाद एक गुट के लोगों में गुस्सा है।
गांव सौंधामई में ब्रह्मस्थान पर एक प्राचीन पेड़ है। एक पक्ष के लोग इस जमीन को निजी संपत्ति बता रहे हैं। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने दुर्गा पूजा के लिए यहां झालर आदि लगाकर सजावट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर झालर आदि को हटवा दिया। एसओ राजीव कुमार का कहना है कि कोई नई परंपरा की बात नहीं, बल्कि भूमि विवाद का मामला है। देव स्थान पर पहले से ग्रामीण पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। ब्यूरो