{"_id":"5d9255b58ebc3e015f56733d","slug":"crime-badaun-news-bly3783093183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। म्याऊं के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पातांजलि भारद्वाज के भतीजे काकू उर्फ परीक्षित भारद्वाज को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। परीक्षित का पिता पंकज भारद्वाज भी मामले में आरोपी है। वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विगत दिनों अलापुर के वार्ड नंबर नौ के इतवारी से परीक्षित का झगड़ा हो गया था। परीक्षित ने इतवारी को पीट दिया। इसके बाद इतवारी के परिवार वाले शिकायत करने परीक्षित के घर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां परीक्षित और उसके पिता पंकज ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से इतवारी की मां फूला देवी पत्नी रामदीन घायल हो गई थी। सोमवार को उसकी भी मौत हो गई। रामदीन ने परीक्षित और पंकज के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को परीक्षित को नवादा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया ।