{"_id":"5d9255128ebc3e015a22325e","slug":"crime-badaun-news-bly378246778","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में घायल मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में घायल मिली किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। खेत पर चारा काटने गई किशोरी रविवार रात बाजरे के खेत में घायल पड़ी मिली। परिजन ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का कहना है कि उसकी 10 वर्षीय भतीजी 27 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे खेतों से पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान किशोरी एक अन्य ग्रामीण के बाजरे के खेत में घायल और अर्द्धमूर्छित अवस्था में पड़ी मिली। परिजन ने उसका प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया। सोमवार को परिजन ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह का कहना था कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो