{"_id":"5d9255c38ebc3e01702d17e4","slug":"crime-badaun-news-bly3782359116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और हत्या के दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और हत्या के दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। जमरौली निवासी बाइक सवारों से लूट के दौरान वृद्ध की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार सुबह रिमांड पर ले लिया। पुलिस दोनों को लेकर घटनास्थल पर भी पहुंची। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो तमंचे, पांच कारतूस और लूटा गया थैला बरामद कर लिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली निवासी आनंद पाल सिंह की बदमाशों ने 11 सितंबर सुबह गोली मारकर उस समय हत्या कर दी थी जब वह बाइक से अपने बेटे कुंवरपाल और उसके दोस्त कृपाल को लेकर घर लौट रहा था। लूट के दौरान आनंद पाल ने एक बदमाश को पहचान लिया था। पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद चार बदमाशों मानकपुर निवासी मुक्तदीर, फिरोज उर्फ रूसी उर्फ राजेश, अल्लापुर निवासी नन्हे उर्फ बदशाह और बाजारकलां मोहल्ले के वेदप्रकाश को दबोच कर घटना का वर्कआउट कर दिया था लेकिन गिरफ्तारी के दौरान मानकपुर के बदमाश फारुख और राकेश भाग गए थे। 24 सितंबर को दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि राकेश और फारुख को सुबह में 10 बजे रिमांड पर लिया गया। दोनों की निशानदेही पर दो तमंचे, पांच कारतूस, लूटा गया थैला बरामद कर लिया गया। थैले में कुंवरपाल का ड्राइविंग लाइसेंस और आधारकार्ड भी मिले हैं। बरामदगी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें फिर से जेल भेज दिया।