{"_id":"5d91058f8ebc3e0181672b2e","slug":"crime-badaun-news-bly378178177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता हाईस्कूल का छात्र बरेली के फरीदपुर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता हाईस्कूल का छात्र बरेली के फरीदपुर में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। शहर में गोपाल टॉकीज के पास से लापता छात्र शनिवार शाम बरेली के फरीदपुर में रेल क्रॉसिंग के पास मिल गया। रविवार को परिवार वाले उसे लेकर यहां पहुंचे।
सिविल लाइंस के गांव बाबट के नरेशपाल का 18 वर्षीय बेटा शरद कुमार एसके कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार को वह घर से कोचिंग के लिए निकला था। शरद का कहना है कि गोपाल टॉकीज के पास एक व्यक्ति ने उससे रास्ता पूछा। इसी दौरान एक कार पास में आकर रुकी। इसमें सवार लोगों ने उसे कार में डाल लिया। उसे नशा दे दिया। होश आया तो वह फरीदपुर में रेल लाइन के पास था। उसने परिवार वालों को कॉल करके घटना के बारे में बताया। पिता समेत कई लोग फरीदपुर पहुंच गए। निजी अस्पताल के यहां इलाज कराने के बाद उसे लेकर रविवार को घर पहुंचे। नरेशपाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो