{"_id":"5d90fbee8ebc3e93a9532909","slug":"crime-badaun-news-bly3781129185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई और भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई और भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पातांजलि भारद्वाज के भाई पंकज भारद्वाज और भतीजे परीक्षित उर्फ काकू के खिलाफ महिला पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि मामूली झगड़े में इन लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से महिला गंभीर घायल हो गई।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पातांजलि भारद्वाज, उनके भाई वशिष्ठ भारद्वाज और एक बेटे को अनुसूचित जाति के दो लोगों की हत्या के मामले में कोर्ट फांसी की सजा सुना चुका है। जेल में रहते हुए वशिष्ठ भारद्वाज की मौत हो चुकी है। पातांजलि भारद्वाज उनके दो बेटे अब भी जेल में हैं। अलापुर में पातांजलि के भाई पंकज भारद्वाज रहते हैं। शनिवार को पंकज के बेटे परीक्षित उर्फ काकू का झगड़ा वार्ड नंबर नौ के इतवारी से हो गया था। परीक्षित ने इतवारी को पीट दिया। इसके बाद इतवारी अपनी मां फूला देवी समेत कई लोगों के साथ परीक्षित के घर पहुंच गया। आरोप है कि यहां पंकज और परीक्षित ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से फूला देवी गंभीर घायल हो गई। रविवार को फूला देवी के पति रामदीन ने पंकज और काकू के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ कृष्णकुमार शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।