{"_id":"5d8fabe58ebc3e93d76c4d87","slug":"crime-badaun-news-bly3780629135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ के विवाद में फायरिंग, छर्रे लगने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ के विवाद में फायरिंग, छर्रे लगने से महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग में छर्रे लगने से महिला घायल हो गई। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बे के वार्ड नंबर तीन मेें शनिवार दोपहर बाद कुछ लोग एक मंदिर के पास जुआ खेल रहे थे। बताते हैं कि यहां से परीक्षित भारद्वाज पुत्र पंकज भारद्वाज गुजरा, उसने मंदिर के पास हुआ खेलने वालों को टोक दिया। इसको लेकर यहां झगड़ा हो गया। आरोप है कि परीक्षित ने वार्ड नंबर नौ के इतवारी को पीट दिया। लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। परीक्षित अपने घर चला गया। कुछ देर बाद इतवारी पक्ष के कई लोग परीक्षित के घर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। परीक्षित पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इसमें इतवारी की मां फूला देवी पत्नी रामदीन घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। एसओ कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।