{"_id":"5d46c80e8ebc3e6cbf3f59b6","slug":"crime-badaun-news-bly3711846177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम जाल में फंसाई किशोरी, पहले ठगा फिर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम जाल में फंसाई किशोरी, पहले ठगा फिर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में एक सोलह वर्षीय किशोरी नादानी कर बैठी। पहले प्रेमी उसका शोषण करता रहा, फिर उसके खाते से रुपये निकलवा लिए और उसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। गलती का अहसास होने पर किशोरी अपने परिवार वालों के साथ न्याय के लिए भटक रही है।
सोलह वर्षीय किशोरी अनुसूचित जाति परिवार से है। उसके गांव में अनुसूचित जाति के मात्र 20-25 परिवार होंगे। बाकी पूरा गांव यादव बाहुल्य है। किशोरी ने यादव जाति के एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने करीब एक साल से उसको अपने प्रेम जाल में फंसाए रखा। उसका शारीरिक शोषण करता रहा। एक दिन उसे बहला फुसलाकर बैंक ले गया और उसके खाते में पड़े 30 हजार रुपये निकलवा लिए। लड़की जब उसके घर गई तो लड़के के परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इससे किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि परिवार वालों ने उसे बचा लिया। इसके बाद किशोरी अपने परिवार वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की गुुहार लगाई। एसएसपी ने इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं।