{"_id":"5d46c75b8ebc3e6d1e2be2e5","slug":"crime-badaun-news-bly3711843200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से धोखा, रिश्ते की बहन से प्यार, हो गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से धोखा, रिश्ते की बहन से प्यार, हो गया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिस युवक के लापता होने पर पत्नी आंसू बहा रही थी, वही युवक अपनी रिश्ते की बहन के साथ मौज मस्ती कर रहा था। करीब एक साल तक गायब रहा। उसके बाद रिश्ते की बहन को पत्नी बनाकर घर ले आया। इस संबंध में पत्नी की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी पूजा मिश्रा का विवाह वर्ष 2014 में अनमोल मिश्रा के साथ हुआ था। उसके परिवार वालों ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने पूजा मिश्रा को परेशान करना शुरू कर दिया और दहेज की मांग करने लगे। वर्ष 2016 में अचानक अनमोल मिश्रा लापता हो गया। परिवार वालों ने कहा कि अनमोल दिल्ली में काम करने गया है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। इस पर पूजा ने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कुछ दिन बाद पता चला कि अनमोल अपनी रिश्ते की एक बहन के साथ फरार है। उसके खिलाफ दातागंज में उसकी बुआ-फूफा ने लड़की को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब एक साल बाद अनमोल रिश्ते की बहन को पत्नी बनाकर घर ले आया और पूजा को अपने घर से निकाल दिया। आरोप है कि अनमोल का उसकी बुआ आदि से समझौता हो गया है। पूजा ने अनमोल और उसके परिवार वालों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार शाम कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।