{"_id":"5d3d8cdc8ebc3e6cdf2c92d4","slug":"crime-badaun-news-bly37031125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं ने मेड़बंदी तोड़ी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं ने मेड़बंदी तोड़ी, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। समाधान दिवस में आई शिकायत पर कराई गई मेड़बंदी तोड़ने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिलाओं पर लेखपाल से गाली-गलौज और जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप लगा है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बिलहरी निवासी सोनवती पत्नी मैकू और सीमा देवी पत्नी श्रीकृष्ण ने समाधान दिवस में आकर मेड़बंदी कराने की मांग की थी। उनका आरोप था कि गांव की तीन महिलाओं ने उनके खेत पर कब्जा कर लिया है। कुछ कहने पर गाली गलौज करती हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस के साथ एक टीम भेजी गई। लेखपाल कामेश कुमार और कानूनगो ने खेत की नपत करवाकर मेड़बंदी करा दी। उसके बाद टीम वापस लौट आई। दूसरे दिन आरोपी महिलाओं ने उसी मेड़ को फिर तोड़ दिया और उनके खेत को अपने खेत में मिला लिया। इसकी शिकायत पर लेखपाल फिर गांव पहुंचे। उन्होंने वीडियोग्राफी की तो महिलाओं ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। इस मामले में लेखपाल कामेश कुमार ने रीना पत्नी मुरली मनोहर, सुषमा पत्नी जुगेंद्र और सुदामा पत्नी रामकुमार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।