{"_id":"5d263cc28ebc3e6cdb2e828e","slug":"crime-badaun-news-bly368135451","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने खाया विषाक्त पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरिया। ब्लॉक समन्वय केंद्र कौल्हाई पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने मकान मालिक व पत्नी की कलह से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ एबीआरसी ने जब उसकी हालत देखी तो थानाध्यक्ष को फोन पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा।
शक्ति सक्सेना पुत्र रामाशंकर सक्सेना निवासी मधुवन कालोनी विगत दो वर्षों से बीआरसी कार्यालय कौल्हाई पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह सहसवान के मोहल्ला काजी में शकील के मकान में किराये पर परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है शक्ति ने कमरजहां पुत्री सलामुल्लाह से लव मैरिज की थी। उसके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बताते हैं कि आये दिन मकान मालिक शकील व पत्नी से उसका झगड़ा होता था। बुधवार को उसकी शकील के साथ मारपीट भी हुई। इसके बाद शक्ति ने कौल्हाई बीआरसी कार्यालय के शौचालय में जाकर शराब के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसी दौरान एबीआरसी राजन यादव की नजर उस पर पड़ गई। शक्ति की हालत देखकर उन्होंने पुुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट और विषाक्त पदार्थ का पैकेट भी मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।