{"_id":"5d25cf148ebc3e6ca92169ab","slug":"crime-badaun-news-bly3680522109","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का शव, ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला युवक का शव, ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। एक दिन पहले ससुराल से लौटे युवक का अपने घर में फंदे पर शव लटकता मिला। इस पर परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों पर मारपीट करने और आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बादुल्लागंज निवासी दुर्गेश (20) पुत्र हाकिम सिंह मंगलवार रात अपने घर के कमरे में सोया था। सुबह परिवार वाले उठे तो उन्होंने दुर्गेश का शव फंदे से लटकते देखा। इससे परिवार वालों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मोहल्ले के दर्जनों लोग आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इससे कादरचौक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों ने बताया कि दुर्गेश की शादी करीब एक साल पहले अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरारा निवासी ममता के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। एक दिन पहले दुर्गेश भी ससुराल गया था, जहां उसके साढू़ और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी, साथ ही उसे आत्महत्या करने को उकसाया था। इससे युवक ने घर आकर जान दे दी। प्रभारी एसओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।