फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पीसी शर्मा समेत छह नामजद, पांच अज्ञात पर एफआईआर

Wed, 10 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एडीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में नामजद पीसी शर्मा और उसके साथी एक अन्य मामले में फंस गए हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने साधना शर्मा की बहन विपर्णा गौड़ की तहरीर पर उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी और षड्यंत्र रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उझानी कस्बा निवासी विपर्णा गौड़ के मुताबिक छह जुलाई को सत्र न्यायालय प्रथम में उनकी बहन एडीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड की सुनवाई थी। वह इस केस की स्वयं वादी हैं और अधिवक्ता भी। उस दिन पीसी शर्मा उर्फ प्रेमचंद्र शर्मा, उसकी पत्नी कमलेश शर्मा, श्रवण गुप्ता और इशरत पर आरोप विचरित करने के लिए बहस हुई थी। इसके बाद वह कोर्ट से बाहर आईं और पानी पीकर फाइल, पर्स लेने के लिए दोबारा कोर्ट पहुंचीं तो पीसी शर्मा, इशरत, मोहब्बत, राजू, पिंटू, गिरीश आदि समेत चार-पांच अन्य लोग उनकी तरफ उंगली उठाकर इशारा करने लगे। इस दौरान उन्होंने फोटो खींच लिया। तभी लोग तितर-बितर हो गए। आरोप है कि पीसी शर्मा के साथ कई लोग हैं, जबकि वह इस केस को खुद ही देख रही हैं। उनके वृद्घ माता-पिता हैं। ऐसे में उनकी जान को खतरा है। उन्हें सूत्रों से पता चला है कि आरोपी उनकी हत्या षड्यंत्र रच रहे हैं। एलआईयू रिपोर्ट पर उन्हें एक गनर भी मिला था। इसके बावजूद उन्हें खतरा बना हुआ है। उन्होंनें पीसी समेत छह नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed