{"_id":"5d24f0df8ebc3e6ca8681ea0","slug":"crime-badaun-news-bly367973238","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने दो बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने दो बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलड़िया (बदायूं)। दातागंज-बदायूं रोड स्थित गुलड़िया अड्डे पर मंगलवार शाम एक बेकाबू कार ने दो बाइक और एक साइकिल सवार को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उनमें से एक युवक को बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे दातागंज के बड़े चौराहा निवासी राजकुमार (38) पुत्र दयाराम और लवलेश (27) पुत्र हरपाल बाइक पर शहर से लौट रहे थे। उस दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में दोनों गुलड़िया अड्डे पर खाद की दुकान के सामने रुक गए। वहीं थलिया नगला निवासी हिराजुल हसन (48) पुत्र अख्तर अपनी बाइक लेकर खड़े थे। गुलड़िया कस्बा निवासी चंद्रपाल (55) पुत्र गोकरन अपनी साइकिल लेकर खेत से लौट रहे थे। वो भी दुकान के सामने खड़े हो गए। उसी दौरान बदायूं की ओर से तेज रफ्तार में आई एक कार दोनों बाइक सवारों, साइकिल सवार और खाद बिक्रेता वालेंद्र सिंह को टक्कर मारते हुए दुकान से टकरा गई। हिराजुल हसन कार के नीचे फंस गया। हादसा होते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया, जिस पर एसओ ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक लोगों ने हिराजुल को निकाल लिया। उसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिराजुल को बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही गाड़ी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।