{"_id":"5d8cfe278ebc3e93d9658985","slug":"crime-accident-badaun-news-bly377758259","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत (बदायूं)। बच्चों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि कोई बच्चा ज्यादा घायल नहीं हुआ। हादसा स्कूल से कुछ ही दूरी पर हुआ। तुरंत की प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में ट्रैक्टर मंगाकर बोलेरो को खाई से निकालकर मौके से हटा दिया गया। बच्चों को भी निजी डॉक्टर के यहां दिखाने के बाद घरों को भेज दिया गया। जिस स्कूल के बच्चे हादसे का शिकार हुआ वह बिना किसी मान्यता के अवैध रूप से चल रहा था। समझा जाता है कि प्रबंधन और पुलिस ने सांठगांठ कर ली, जिसके चलते इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
उसावां ब्लॉक में उसहैत-कादरचौक रोड पर एक प्राइमरी स्कूल का संचालन होता है। यहां एक से पांच तक की कक्षाएं लगती हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से इस स्कूल की कोई मान्यता नहीं है। स्कूल प्रबंधन आसपास के गांवों से बच्चों को स्कूल जाने और घर पहुंचाने के लिए डग्गामार वाहनों का भी इस्तेमाल करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे एक बोलेरो करीब 15 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। रास्ते में चालक नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो खाई में पलट गई। चीख-पुकार मचने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्कूल चलाने वाले कई लोग भी आ गए। इन लोगों ने मौके पर तुरंत ही सब कुछ रफा-रफा कर दिया। हालांकि, बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इससे पहले प्रबंधन यहां से बोलेरो और बच्चों को हटा चुका था। किसी अभिभावक की ओर से भी तहरीर नहीं दी गई है। बीईओ ने अवैध स्कूल के संचालन की बात स्वीकार की है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गई पर रिंग जाती रही पर फोन नहीं उठा।
बीईओ बोले- बिना मान्यता चल रहा है स्कूल
खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज इस बात को तो स्वीकार कर रहे हैं कि उसहैत-कादरचौक रोड पर उक्त स्कूल की मान्यता नहीं है। स्कूल पूरी तरह से फर्जी है। कई बार छापामारी कर प्रबंधन को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। एक बार रिकार्ड भी जब्त किए गए। हालांकि, अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज न कराए जाने की बात पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
फोटो लेने पर युवक का मोबाइल छीना
हादसे के बाद काफी लोग मौके पर पहुंच गए। एक युवक मोबाइल से बोलेरो और घायल बच्चों के फोटो ले रहा था। स्कूल संचालन से जुड़े लोगों ने उसका मोबाइन छीन लिया और उसे यहां से दौड़ा दिया।
हादसा हुआ है, लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है, जिससे कोई कार्रवाई लिखा पढ़त में नहीं लाई गई है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
-अजीत सिंह, चौकी इंचार्ज, नौली फतुआबाद