{"_id":"5ff8b1378ebc3e340d28df53","slug":"crime-accident-badaun-badaun-news-bly433048963","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा,एक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा,एक की मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। बिसौली-बिल्सी मार्ग स्थित गांव गुधनी के पास एक बाइक को किसी वाहन ने रौंद दिया। जिस पर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिसमें से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए बदायूं भेजा।
इंस्पेक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम नगर के मोहल्ला संख्या तीन निवासी प्रमोद मौर्य (20) पुत्र राजाराम शाक्य और उसका मित्र उमेश चंद्र पुत्र श्यामवीर अपनी बाइक से बिसौली से बिल्सी को लौट रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। तभी रास्ते में स्थित गांव गुधनी के पास प्राथमिक स्कूल के निकट उनकी बाइक को किसी वाहन ने रौंद दिया। इसमें प्रमोद और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें प्रमोद ने थोड़ी देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उमेश को घायल अवस्था में पुलिस बिल्सी सीएससी लेकर आई। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक प्रमोद के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद