{"_id":"935c4e689c94b25f6d5f259832a03d76","slug":"cricket-tournament-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी इलेवन ने जीता पानसिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ी इलेवन ने जीता पानसिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 13 Dec 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुटला दौलत में चल रहे पानसिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला गढ़ी इलेवन ने जीत लिया। गढ़ी ने उझानी क्रिकेटर्स को 19 रन से हराया। विजेता टीम के सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला शुरू होने पर दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि भाजपा के पांचाल प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा ने परिचय प्राप्त किया। गढ़ी इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। जवाब में उझानी की टीम के ओपनर बल्लेबाज कोई खास रन नहीं जुटा पाए। चौथे विकेट की साझेदारी 70 रन की रही। बावजूद इसके पूरी टीम 110 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। उसे 19 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विजेता टीम के सोनू का प्रदर्शन शानदार रहा। उसने 45 रन बनाए और तीन विकेट भी हासिल किए। सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। श्री वर्मा और भाजपा नेता उमेश राठौर ने विजेता और उप विजेता टीम के कप्तानों को नकद पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। फाइनल मैच की व्यवस्थाओं में सिपट्टर सिंह, आराम सिंह, देवराज तोमर, धीरेश यादव, कृष्णा शर्मा, महाराम सिंह, प्रदीप, प्रणव, अवनीश चौहान सौरभ, अमित, प्रियांशु आदि का सहयोग रहा।