फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cows Ramdhun near Bapu statue

बापू की प्रतिमा के पास गायी रामधुन

Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cows Ramdhun near Bapu statue
bapu - फोटो : amar ujala
कुलभूषण जाधव को गलत फंसाने पर जताया विरोध
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सहयोगियों ने कहा भारत मुक्त कराए


भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सहयोगियों ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का पाकिस्तान में अपहरण करके गलत आरोप लगाते हुए मौत की सजा सुनाए जाने के विरोध में गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर रामधुन  रघुपति राघव राजाराम...का कीर्तन किया। 

कार्यकर्ता मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट के नेतृत्व में उद्यान में एकत्र हुए। इसके बाद श्री राठौड़ ने कहा कि भारत सरकार को निर्दोष भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान से मुक्त कराए जाने के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। पाकिस्तान के इस कायरता पूर्ण कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। इस मौके पर धनपाल सिंह, रक्षपाल सिंह, आरपी सिंह भदौरिया, अमन शर्मा, सुशील कुमार सिंह, सुरेश पाल सिंह, आजाद सक्सेना, वीरेंद्र कुमार, आरजी गोस्वामी, रामगोपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed