{"_id":"5eef9efc8ebc3e42bb684584","slug":"covide-19-badaun-news-bly41007635","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में निकला बदायूं का कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में निकला बदायूं का कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर का एक व्यक्ति बरेली में कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह गांधी ग्राउंड इलाके का रहने वाला है। यह व्यक्ति 15 जून से बरेली के श्रीरामूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अब संबंधित पत्थर वाली गली को सील करने की तैयारी में है।
थाना सिविल लाइंस इलाके में गांधी ग्राउंड के नजदीक पत्थर वाली गली निवासी एक व्यक्ति पिछले छह दिन से बरेली में श्रीरामूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बताते हैं कि वह मेडिकल कॉलेज में अपनी चाची का इलाज करा रहे थे। इससे उनकी भी हालत बिगड़ गई। 15 जून को अपनी दवा लेने के लिए श्रीरामूर्ति मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें हालत गंभीर देखकर भर्ती कर लिया गया। बताते हैं कि वहीं उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल कराया गया था। रविवार शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इधर, जब मोहल्ले में ये खबर फैली तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी और प्रभारी एसओ सिविल लाइंस अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फिलहाल मोहल्ले वालों से कहा है कि वह एक-दूसरे से दूरी बनाएं रखें। सामाजिक दूरी का पालन करें। सुबह मोहल्ले में बैरियर लगाकर सील किया जाएगा। तब तक के लिए सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें।
71 सैंपल निगेटिव, 135 जांच को भेजे
रविवार रात आईं सैंपल रिपोर्ट जिला प्रशासन के लिए राहत देने वाली रही। रात कुल 71 सैंपल की रिपोर्ट आईं। ये सभी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव बताई गई हैं। वहीं जिले से 135 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। ये सैंपल जिले के अलग-अगल स्थानों से एकत्र किए गए। इनमें अलापुर, शहर और अन्य इलाकों में कोरोना पॉजिटिव निकले मरीजों के संपर्क में आने वाले हैं। इनके समेत कुल 336 सैंपल रिपोर्ट पेंडिंग हैं।