{"_id":"5f5fc35f8ebc3efbc611e230","slug":"covid-19-badaun-news-bly4198407148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला समेत तीन लोगों की मौत, बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी समेत 32 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला समेत तीन लोगों की मौत, बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी समेत 32 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव और निकले हैं। वहीं, दातागंज इलाके के एक कोरोना पॉजिटिव की बरेली में मौत हो गई। बताते हैं कि ये व्यक्ति एक सप्ताह पूर्व संक्रमित निकला था। तभी उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। मौत के बाद उसके शव का डहरपुर के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, बिसौली तहसील क्षेत्र की एक महिला की दिल्ली में व एक व्यक्ति की कानपुर में मौत हो गई।
कोरोना पॉजिटिव मूलरूप से दातागंज कोतवाली क्षत्र के ग्राम डहरपुर का रहने वाला था। एक सप्ताह पूर्व उसने अपनी जांच कराई थी जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला था। कुछ समय पूर्व उसको सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हुई तो परिवार वाले उसे बरेली ले गए। तब से उसका इलाज श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। शाम के समय पूर्व सुरक्षा के साथ उसका शव गांव के शमशान घाट लाया गया जहां स्वास्थ्य टीम ने उसके शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
इधर, बिसौली तहसील के वजीरगंज क्षेत्र के गांव हतरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला काफी समय से बीमार थीं। लगभग तीन सप्ताह से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा वजीरगंज निवासी एक व्यक्ति भी बीमार चल रहा था। उनका कानपुर में इलाज हो रहा था। सोमवार को उनकी भी मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 155 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें 32 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बिसौली में एक, म्याऊं में दो, इस्लामनगर में एक, उझानी में चार पॉजिटिव निकले हैं। जगह ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया में दो, अहोरामई गांव में एक समेत छह, दहगवां में एक, अंबियापुर में एक, सालारपुर में एक, वजीरगंज क्षेत्र में पुसगवां की बैंक ऑफ बड़ौदा का एक कर्मचारी समेत सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस दो, विजय नगर एक, पाल नगर में चार और सुभाष चौक पर एक संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग सभी को आसरा आवास भेजने में लगा है। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक चली सैंपलिंग में 618 सैंपल एकत्र किए गए। शाम को सभी सैंपल जांच को भेज दिए गए।
विज्ञापन
-------------------------
डहरपुर में कराया जाएगा सर्वे
दातागंज। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरपुर के एक कोरोना पॉजिटिव की बरेली में इलाज के दौरान मौत होने के बाद सोमवार देर शाम उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी सूचना पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में कौन-कौन आए हैं। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। तब उनकी जांच कराई जाएगी।