{"_id":"5f25bc7f8ebc3e9f65618633","slug":"covid-19-badaun-news-bly414853965","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसकी मौत के बाद शव को एंबुलेंस से अलापुर ले जाया गया। वहीं, देर शाम पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला का अंतिम संस्कार करा दिया।
करीब 55 वर्षीय महिला मूलरूप से अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी थी। कुछ दिन से उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उसे शुगर भी थी। बताते हैं कि इस पर परिवार वाले उसे गुरुवार को बरेली ले गए थे। उन्होंने कई अस्पतालों में जाकर महिला को भर्ती कराने का प्रयास किया लेकिन उसे किसी अस्पताल ने भर्ती नहीं किया। परिवार वाले रातभर बरेली शहर में घूमते रहे। थकहार कर परिवार वाले महिला को बदायूं शहर ले आए और राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर महिला को भर्ती करा दिया। उसकी ट्रूनेट मशीन से कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव निकली।
शुक्रवार से मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी हालत और बिगड़ गई। शाम को उसकी मौत हो गई। देर शाम कॉलेज प्रशासन ने पूर्ण सुरक्षा के साथ महिला का शव परिवार वालों के हवाले किया। एंबुलेंस से महिला के शव को अलापुर ले जाया गया जहां शमशान घाट पर उसका पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल, महिला के परिवार वालों को क्वांरटीन किया गया है। उनके भी सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।