{"_id":"5f25bc7e8ebc3ed7cb17ff07","slug":"covid-19-badaun-news-bly414853758","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में 42 बंदी व दो कर्मचारी और निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में 42 बंदी व दो कर्मचारी और निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला कारागार में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 42 बंदी और दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक दिन पहले जेल में नौ बंदी और एक हेड वार्डर पॉजिटिव मिला था। इससे जेल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 54 हो गई है तो वहीं, जेल में और बंदियों के संक्रमित होने की आशंका भी बढ़ गई है। जेल में इतने लोगों के संक्रमित मिलने से प्रशासन में भी हड़कंप है। इनके अलावा शहर में 14, उसावां में चार और म्याऊं में एक पॉजिटिव मिला है।
शु्क्रवार को जिला कारागार में दस लोगों के पॉजिटिव निकलने के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी बंदियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई। जेल की बैरिक नंबर नौ के बंदी और स्टाफ के 121 सैंपल लिए गए जिनमें दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं जबकि सौ बंदियों में से 42 बंदी संक्रमित पाए गए हैं। बताते हैं कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैरिक नंबर 12 और 13 के 187 बंदियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की थी। इसमेें नौ बंदियों और एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला था। जेल प्रशासन ने उनकी हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि इनके संपर्क में बैरिक नंबर नौ के बंदी और कुछ कर्मचारी भी आए हैं। इस पर शनिवार को बैरिक नंबर नौ के बंदियों समेत कर्मचारियों की जांच कराई जिसमें 44 पॉजिटिव मिले। लगातार दो दिन बंदी और स्टाफ के कोरोना संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन समेत स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि अभी और बंदी या स्टाफ भी संक्रमित मिल सकता है। इन सभी बंदियों को एक अलग बैरिक में तथा कर्मचारियों को उनके आवास पर रखा गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक आगे उच्चाधिकारियों की जो गाइड लाइन आएगी उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
शनिवार को मिली 263 लोगों की रिपोर्ट
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 263 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 200 सैंपल निगेटिव निकले जबकि 63 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल के 44 लोगों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में 14 संक्रमित मिले हैं। इनमें पटेल नगर में चार, अल्फाखां सराय में चार, नाहरखां सराय में चार और सोथा मोहल्ले में दो पॉजिटिव मिले हैं। ये पॉजिटिव एक दिन पहले संक्रमित निकले लोगों के परिवार और पड़ोस हैं। एक-दूसरे के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, उसावां कस्बे के वार्ड नंबर आठ में मां-बेटे, वार्ड नंबर नौ में एक बालिका और अकबरपुर गांव में आशा वर्कर का पति संक्रमित पाया गया है। जबकि म्याऊं में वजीरगंज इलाके में तैनात डब्ल्यूएसओ का मोनीटर कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
जेल में संक्रमण पहुंचने का कारण अस्पताल जाने वाले मरीज ही हैं। हमने शुक्रवार को उनकी जांच कराई थी जिसमें 10 पॉजिटिव मिले। उनके संपर्क में आने वालों को तलाश किया। उनकी बैरिक के बराबर में बैरिक के बंदियों की शनिवार को जांच कराई गई जिसमें 42 बंदी और दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। सभी को अलग-अलग रखा गया है। अब बाकी बंदियों की भी जांच कराई जाएगी।
- आदित्य कुमार, जेलर
------------------------------
जेल में काफी संख्या में पॉजिटिव निकले हैं। हमने उनकी अलग से व्यवस्था करा दी है। जेल में संक्रमण पहुंचने की वजह यही सामने आई है कि कुछ बंदियों का बाहर अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उनसे ही संक्रमण फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें भी एक दूसरे से संक्रमण फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल जेल में अलग से चिकित्सक लगाए गए हैं। सभी का उपचार जेल में ही होगा।
- कुमार प्रशांत, डीएम