फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

सहसवान में तीन और वजीरगंज में एक महिला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 23 Jun 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए सोमवार रात भी खाली नहीं गई। रात आई रिपोर्ट में चार कोरोना पॉजिटिव निकले हैं जिनमें तीन सहसवान और एक वजीरगंज में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। ये महिला बरेली के श्रीराममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जबकि सहसवान कस्बे में निकले कोरोना पॉजिटिव अपने घर पर मौजूद थे। उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात कुल 28 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिनमें 24 सैंपल निगेटिव निकले जबकि चार सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन पॉजिटिव सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन निवासी हैं। बताते हैं कि 16 जून को मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस पर मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले का सर्वे कराया जिसमें 95 लोग संदिग्ध पाए गए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। सोमवार रात आई 24 लोगों की सैंपल रिपोर्ट में 16 जून को पॉजिटिव निकले व्यक्ति का फूफा संक्रमित निकला है, एक रिश्तेदार महिला और एक पड़ोसी महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

इधर, वजीरगंज के मोहल्ला कुरैशियान में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला कुछ दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में सैदपुर गई थी। वहां कुछ लोग मुंबई से आए थे। महिला अपने घर आ गई। उसके कुछ दिन बाद उसकी हालत खराब हो गई। इस पर परिवार वाले उसे बरेली श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले गए। वहीं कराए गए सैंपल रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस पर मोहल्ले को सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

145 सैंपल जांच को भेजे
सोमवार को जिलेभर से 145 सैंपल एकत्र किए गए। इनमें अलापुर, सहसवान और शहर में कोरोना पॉजिटिव निकले व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले बताये जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें होम क्वांरटीन में रहने को कहा है। इनके समेत अब तक 496 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है।
पांच पॉजिटिव स्वस्थ्य, हुए डिस्चार्ज
सोमवार को जिले में जहां चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ गई। वहीं, पांच मरीज स्वस्थ भी हो गए। उन्होंने कोविड-19 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब कुल 40 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब पुलिस लाइन चौराहे से होकर जाएंगी रोडवेज बसें
कोरोना संक्रमण के चलते लावेला चौक वाला इलाका सील कर दिया गया है। इसके नजदीक वाले रोडवेज बस स्टैंड के गेट को भी बंद कर दिया गया है। अब बसों का संचालन रोडवेज चौराहे के पास स्थित वाले गेट से होकर होगा। यहां से बसें निकलकर पुलिस लाइन चौराहा या आंबेडकर पार्क होती हुई जाएंगी। पहले दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन रोडवेज बस स्टैंड से लावेला चौक होते हुए होता था। अब यह रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed