फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

गाजियाबाद से आया एक और कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील

Mon, 22 Jun 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
covid 19
अलापुर (बदायूं)। गाजियाबाद से आए एक और कोरोना संक्रमित के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। संक्रमित को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। वह गाजियाबाद जिले में यशोदा अस्पताल में भर्ती था। वहीं, उसने प्राइवेट लैब में अपनी जांच कराई थी। वहां से डिस्चार्ज किए जाने के बाद वह टैक्सी से घर आ गया लेकिन यहां किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी एक युवक गाजियाबाद जिले में रहकर छोले भटूरे बेचने का काम करता था। बताते हैं कि उसे लंबे समय से सांस की बीमारी थी। वह करीब पंद्रह दिन पहले गाजियाबाद जिले में यशोदा अस्पताल में भर्ती हुआ था। वहीं, चिकित्सक ने उसकी प्राइवेट लैब में कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। इसमें 10 जून को वह पॉजिटिव आया। इसके बाद उसकी दो जांचें और कराई गईं लेकिन वे जांचें स्पष्ट नहीं हुईं। शनिवार रात उसे अस्पताल के चिकित्सक ने डिस्चार्ज कर दिया जिसके बाद वह प्राइवेट टैक्सी से अपने घर चला आया। इस बारे में युवक ने पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना नहीं दी। रविवार दोपहर बाद किसी तरह अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। इस पर इंस्पेक्टर ओपी गौतम, म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. भुवनेश कुमार और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तुरंत एक एंबुलेंस बुलाकर मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बे में सैनिटाजेशन का काम शुरू कर दिया है। मोहल्ले को सील कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव के परिवार वालों से जानकारी लेने में जुट गया है। परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार से निकली बात, अधिकारियों तक पहुंची
गाजियाबाद से लौटे कोरोना पॉजिटिव ने भले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी थी लेकिन बताया जा रहा है कि उसके परिवार वालों ने इस बारे में मोहल्ले में चर्चा की थी। उन्होंने जिन लोगों के सामने चर्चा की, उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताया। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने इस मामले में एक्शन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदी नगला पहुंची स्वास्थ्य टीम, लिए 17 सैंपल
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम थाना क्षेत्र के चंदी नगला पहुंची। यहां दो दिन पहले एक कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसे तो कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके परिवार वालों को होम क्वारंटीन कराया गया है। टीम ने उसके गांव पहुंचकर परिवार और आसपास के 17 लोगों के सैंपल लिए हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
गाजियाबाद से आए व्यक्ति की प्राइवेट लैब में जांच हुई है जिसमें वह पॉजिटिव आया है। हालांकि बाद में कराई गईं जांचें स्पष्ट नहीं आईं। डॉक्टर ने डिस्चार्ज स्लिप पर 14 दिन क्वांरटीन रहने की बात कहकर उसे घर भेज दिया है। इससे वह यहां चला आया। अब उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी, तभी कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
- डॉ. भुवनेश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी म्याऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed