फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

उझानी के कोरोना संक्रमित ने प्राइवेट लैब पर कराया था टाइफाइड का चेकअप

Mon, 15 Jun 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
covid 19
उझानी (बदायूं)। दिल्ली से लौटे टैक्सी ड्राइवर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसकी ट्रैवल हिस्ट्री सामने आते ही रविवार को कई लोगों के होश फाख्ता हो गए। घर पहुंचते ही वह बुखार की चपेट में आया तो अगले दिन नगर की ही एक प्राइवेट लैब पर पहुंचकर खुद ही टाइफाइड का चेकअप करा लिया। अब लैब संचालक समेत उसके संपर्क में आने वाले आठ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें एक पालिका कर्मी भी शामिल है। कोरोना संक्रमण की जांच को इन सभी का सैंपल भी ले लिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला श्रीनारायणगंज के अढौली से सटे इलाका निवासी टैक्सी ड्राइवर की ट्रैवल हिस्ट्री बदायूं शहर तक बताई जा रही है लेकिन अब तक जो जानकारियां सेहत महकमा में पुष्ट हो चुकी हैं, उसके तहत सात दिन पहले वह पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से घर लौटा तो अगले दिन ही तबीयत खराब होने लग गई। दूसरे दिन उसने घंटाघर चौराहे के नजदीक एक प्राइवेट लैब में टाइफाइड का चेकअप कराया। वह रेलवे स्टेशन रोड होकर निकला और एक दुकान पर जरूरी सामान भी खरीदा। बताते हैं कि उसी दिन शाम को उसे होम क्वारंटीन किया गया। क्वारंटीन किए जाने का नोटिस पालिका कैंपस में निवास करने वाले एक कर्मचारी ने चस्पा किया था। उस वक्त टैक्सी ड्राइवर को बेटे समेत दरवाजे पर खड़ा करके पालिका कर्मी का फोटो भी खींचा गया। तीन-चार पड़ोसी भी टैक्सी ड्राइवर के संपर्क में आए हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि लैब संचालक, पालिका कर्मी और उसके पड़ोसियों समेत आठ लोगों के सैंपल लिए गए हैं। ये सभी लोग रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन रहेंगे। कोरोना संक्रमित टैक्सी ड्राइवर लेबल-टू के कोविड-19 अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन

चेकअप के बाद जरूर कहीं से ली होंगी दवाएं
उझानी। कोरोना संक्रमित टैक्सी ड्राइवर के बारे में उसके परिजन रविवार को कोई विशेष जानकारी स्पष्ट नहीं कर पाए। टाइफाइड का चेकअप कराने के बाद जब वह घर लौटा तो उसके पास दवाएं थीं लेकिन दवाएं वह किस मेडिकल स्टोर से लेकर आया, यह किसी को नहीं पता। इसके अगले दिन वह दवा लेने की कहकर बदायूं भी गया था। टैक्सी ड्राइवर से भी इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। बदायूं वह बस से गया या फिर टैंपो का सहारा लिया, इसे लेकर पसोपेश बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed